उत्तराखंड  में हीट वेब से डायरिया-वायरल के मरीज़ों की संख्या बढ़ी, अस्पतालों में बुरा हाल 

गर्मी से सभी राज्यों में बुरा हाल हालाँकि मुंबई में जबरदस्त बारिश ने मौसम को सुहाना बना दिया है। मौसम विभाग के अनुसार,दून में अधिकतम तापमान लगातार सातवें दिन भी 40 डिग्री पारा है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक एवं वरिष्ठ मौसम विज्ञानी विक्रम सिंह ने बताया है कि हीटवेव का असर फिलहाल कुछ दिनों तक बना रहेगा। 15 जून के बाद ही गर्मी से कुछ राहत हो सकती है।इसी कड़ी में हरिद्वार में सूरज आग उगल रहा है। लोग घरों से निकलने में परेशान है। ऐसे में डायरिया के मरीजों की संख्या अचानक बढ़ गई है। बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक डायरिया की चपेट में हैं। जिला अस्पताल की ओपीडी में हर दिन उल्टी, दस्त और वायरल फीवर के डेढ़ सौ मरीज पहुंच रहे हैं। 

धर्मनगरी का अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री रहा। ऐसे में लोग डायरिया की चपेट में ज्यादा आ रहे हैं। दोपहर में गर्मी और रात में उमस के कारण वायरल फीवर भी हो रहा है। जिला अस्पताल में मरीजों के आंकड़ों पर नजर डालें तो इन दिनों जरनल फिजिशियन डॉ. संदीप टंडन और डॉ. राम प्रकाश 250 से 300 मरीजों को देख रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *