देहरादून : उत्तराखंड के अब 12 जिलों में त्रिस्तरीय पंचायतों के रिक्त पदों के लिए चुनाव होंगें इसके लिए आज गुरुवार को राज्य निर्वाचन आयोग ने अधिसूचना जारी की है और संबंधित क्षेत्रों में आचार संहिता लागू कर दी है,यह संहिता जब तक चुनाव के नतीजे घोषित होंगें तब तक रहेगी। सभी खाली पदों के लिए 27 जून को चुनाव मतदान होगा। इसके अलावा राज्य निर्वाचन आयुक्त चंद्रशेखर भट्ट की तरफ से पंचायत के खाली पदों के लिए अधिसूचना भी दी गई है। उन्होंने इस विषय में जानकारी दी है कि प्रदेश में ग्राम सभा सदस्यों के 4821, ग्राम प्रधान के 179, क्षेत्र पंचायत सदस्यों के 21 और जिला पंचायत सदस्यों के तीन खाली पदों के लिए चुनाव होंगे। हरिद्वार जिला इस चुनाव में शामिल नहीं है। उन्होंने कहा है कि अब जिलों के जिलाधिकारी संबंधित क्षेत्रों की अधिसूचना जारी करेंगे।
उत्तराखंड में आगामी 27 जून को क्यों होगा मतदान?,29 को नतीजे

