खुलेआम चल रहा था स्पा की आड़ में देहव्यापार,संचालक फरार 

उत्तराखंड के पौढ़ी गढ़वाल जिले से बड़े सैक्स रॉकेट का खुलासा हुआ है जिसके चलते अब सेक्स रैकेट का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस ने स्पा सेंटर के नाम पर चल रहे देह व्यापार को सबके सामने लाया है। कोटद्वार के देवी रोड स्थित एक स्पा सेंटर पर शुक्रवार देर शाम पुलिस ने छापा मारा और पुलिस ने अनैतिक कार्य में संलिप्त तीन युवक और तीन युवतियों को वही से गिरफ्त में लेलिया। तीनों आरोपियों और स्पा सेंटर संचालिक के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। 
अचानक मारे गए इस छापे के बाद स्पा सेंटर संचालिका फरार है। पुलिस संचालिका की तलाश में जुटी है। एएसपी मनीषा जोशी ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर तीन व्यक्तियों के स्पा सेंटर में जाने की खबर मिलते ही थाना पुलिस, ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट और साइबर क्राइम टीम ने संयुक्त रूप से देवी रोड स्थित क्रिस्टल स्पा सेंटर पर छापा मारा।जो युवतियां पकड़ी गई है उनके पास से पूछताछ में पाया गया है कि आगरा, मुजफ्फरनगर और दिल्ली की रहने वाली हैं। पैसों का लालच देकर उनसे जबरन देह व्यापार का कार्य कराया जाता है। पुलिस ने पीड़ित युवतियों को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया  है।

मुकदमा हुआ दर्ज –आपत्ति जनक हालत में पाए जाने पर आरोपी शूरवीर सिंह निवासी भानियावाला देहरादून, अमित कुमार निवासी नया आठघर किचनल लाइन लैंसडौन और नवाजिस निवासी मुगलशाह नजीबाबाद के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज हो गया है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *