गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन के घर पर छापेमारी,9 जून तक ईडी की हिरासत में 

New Delhi: आज प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कोलकाता की एक कंपनी से संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग मामले सत्येंद्र जैन पर एक और कार्रवाई की गई है। स्वास्थ्य और गृह मंत्री सत्येंद्र जैन के घर पर  छापेमारी की गई है। आपको बतादें कि मालूम हो कि बीते 30 मई को ईडी ने सत्येंद्र जैन को मनी लॉन्ड्रिंग केस में हिरासत में लेलिया गया। इसके बाद उन्हें 9 जून तक के लिए जेल भेजा गया था। आपको बतादें कि इससे पहले अप्रैल महीने में प्रवर्तन निदेशालय ने मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम, 2002 के तहत जैन के परिवार और कंपनियों की 4.81 करोड़ रुपये की अचल संपत्तियां कुर्क हुई और इसमें अकिंचन डेवेलपर्स प्राइवेट लिमिटेड, इंडो मेटल इम्पेक्स प्राइवेट लिमिटेड और अन्य कंपनियों की संपत्तियां भी जुड़ी हुईं हैं। 

एफआईआर में इस बात का जिक्र है कि सत्येंद्र जैन उन चार कंपनियों द्वारा प्राप्त धन के स्रोत की जानकारी नहीं दे पाए जिनमें वो शेयरहोल्डर औपचारिक तौर पर है।  जैन पर कथित आरोप हैं कि उन्होंने दिल्ली में कई शेल कंपनियों को लॉन्च किया या खरीदा था। फर्जी खाताधारकों के नाम पर जमा 16.39 करोड़ रुपये को ‘आय प्रकटीकरण योजना 2016’ के तहत नकदी के रूप में सरेंडर कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *