मनीष सिसोदिया ने जेल से किया दूसरा ट्वीट,मचा बवाल

नई दिल्ली : जारी आबकारी घोटाले में जेल में बंद दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से आज शनिवार को फिर ट्वीट हुआ है। इसमें उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संबोधित करते हुए कुछ बातें कहीं हैं, हालांकि ट्वीट में साहेब शब्द का इस्तेमाल हुआ है और ये ट्वीट,सिसोदिया के अकाउंट से ट्वीट हुआ है जिसमें लिखा है कि ‘साहेब जेल में डालकर मुझे कष्ट पहुंचा सकते हो, मगर मेरे हौसले नहीं तोड़ सकते, कष्ट अंग्रेजो ने भी स्वतंत्रता सेनानियों को दिए, मगर उनके हौसले नहीं टूटे। – जेल से मनीष सिसोदिया का संदेश’।

इससे पहले एक दिन पूर्व भी मनीष सिसोदिया ने एक ट्वीट किया था जिस पर भाजपा ने सवाल उठाया था कि आखिर सिसोदिया ने ट्वीट कैसे किया, क्या जेल में उनके पास मोबाइल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *