आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वित्त और कॉरपोरेट कार्य मंत्रालयों के आइकोनिक वीक उद्घाटन आयोजन में शिरकत करते हुए कॉरपोरेट मंत्रालय के योगदान पर बात की। कार्यक्रम के दौरान भारतीय रुपये की गौरवशाली यात्रा को भी दिखाया गया। इसके साथ ही आजादी के अमृत महोत्सव के लिए समर्पित नए सिक्के लॉन्च हुए। इनमें 1 से 20 रुपये तक के सिक्कों की स्पेशल सीरीज भी जारी की।
पीएम मोदी का संबोधन-
आज हुए इस कार्यक्रम में कहा कि बीते वर्षों में वित्त मंत्रालय और कॉरपोरेट मंत्रालय ने अपने कार्यों के द्वारा, सही समय पर सही निर्णयों के द्वारा अपनी एक legacy बनाई है, एक बेहतरीन सफर तय किया है। सभी इस विरासत का हिस्सा हैं। देश के आम जन के जीवन को आसान बनाना हो, या देश की अर्थव्यवस्था को सशक्त करना हो, बीते 75 वर्षों में अनेक साथियों ने इसमें बहुत सहयोग दिया।
इन सिक्कों को किया जारी –आज इस कार्यक्रम में आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत नए सिक्के लॉन्च किए गए हैं। इसके तहत 1 रुपये, 2 रुपये 5 रुपये, 10 रुपये और 20 रुपये के सिक्कों की स्पेशल सीरीज जारी हुई है। ये स्पेशल सीरीज के सिक्के दृष्टिबाधित व्यक्तियों द्वारा इनकी सरलता से पहचान हो सकेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि ये सिक्के लगातार लोगों को अमृत काल के लक्ष्यों की याद दिलाएंगे और उन्हें राष्ट्र के विकास में योगदान करने के लिए प्रेरित करेंगे।
इस पोर्टल को भी किया लॉन्च-आज सिक्को को जारी करने के अलावा पीएम मोदी ने ‘Jan Samarth Portal’ को भी लांच किया है। ये एक सरकारी क्रेडिट योजनाओं को जोड़ने वाला वन-स्टॉप डिजिटल पोर्टल होगा। जन समर्थ पोर्टल अपनी तरह का पहला मंच है जो लाभार्थियों को सीधे ऋणदाताओं से जोड़ता है। प्रधानमंत्री ने इस पोर्टल का लक्ष्य स्पष्ट करते हुए कहा कि मंत्रालयों के अलग-अलग वेबसाइटों के चक्कर लगाने से बेहतर है कि व्यक्ति भारत सरकार के एक पोर्टल तक पहुंचे और उसकी समस्या का को जल्दी सुलझा सके।

