उत्तराखंड के सीएम धामी को मिली ऐतिहासिक जीत के बाद उन्होंने आज शनिवार को गुरुद्वारा नानक साहिब में पूजा-अर्चना की। वहीं गुरुद्वारा कमेटी की ओर से सीएम धामी को स्मृति चिन्ह भेंट किया। चंपावत उपचुनाव के नतीजे आने के बाद से प्रदेश भर में भाजपा कार्यकर्ता उत्साह मना रहे हैं। पूजा अर्चना के बाद सीएम धामी परेड ग्राउंड में विजय जुलूस निकालने वाले हैं।चंपावत उपचुनाव में ऐतिहासिक जीत से गदगद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यह उपचुनाव दलीय सीमा उन्होंने शायराना अंदाज में कहा कि ‘जो दिया है प्रेम मुझको उसे भुला ना पाऊंगा, जीवन भर चंपावत की धरती से अपना प्यार निभाऊंगा..।
सीएम धामी गुरुद्वारा में टेका मत्था, जुलूस निकालेंगे

