आजमगढ़: सपा पार्टी आजमगढ़ में लोकसभा उपचुनाव के लिए पूर्व सांसद बलिहारी बाबू के बेटे सुशील को उमीदवार घोषित कर सकती है। आज दोपहर बाद 3:00 बजे तक किसी को फार्म बी जारी नहीं किया गया है। बलिहारी बाबू बामसेफ के वरिष्ठ पदाधिकारी भी रह चुके है।
इसके अलावा समाजवादी पार्टी अभी तक इस सीट पर डिंपल यादव अथवा रमाकांत यादव को मैदान में उतारने की बात कही थी लेकिन अब रमाकांत ने चुनाव लड़ने से इंकार कर दिया था। उन्होंने बदली सियासी परिस्थितियों को देखते हुए पार्टी नेतृत्व के सामने दलित उम्मीदवार उतारने की बात को समक्ष रखा।
इस पर बलिहारी बाबू के बेटे सुशील आनंद का नाम पहले स्थान पर लिया जा रहा है। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी का कहना है कि जल्द ही सूची सार्वजनिक की जाएगी। कई नामों पर विचार चल रहा है।

