हाल ही में सभी के दिलों को ग़मग़ीन कर देने वाला मामला मशहूर पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या ने सभी जख्झोर कर रख दिया है। जांच की सख्ती इस कदर है कि अब अन्य जगहों पर बदमाशों में भगदड़ मची हुई है। हरिद्वार जिला भी संवेदनशील हो गया है। खबर है कि गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे चार राज्यों की पुलिस की नजरों से बचने के लिए हरिद्वार जिले में शरण ले सकते हैं। ऐसी आशंका को देखते हुए डीआईजी गढ़वाल की तरफ से हरिद्वार जिले समेत गढ़वाल के अन्य जिलों में भी पुलिस अधिकारियों को सतर्कता बरतने के निर्देश जारी किए गए हैं।
आपको बतादें कि सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद पंजाब, दिल्ली, हरियाणा और राजस्थान की पुलिस गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गों की तलाश कर रही है। जिसके चलते चारों राज्यों में रहने वाले लॉरेंस के गुर्गों में भगदड़ मच गई है। पुलिस के डर से लॉरेंस के गुर्गे शरण लेने के लिए यूपी और उत्तराखंड की ओर रुख कर सकते हैं। इस आशंका को देखते हुए हरिद्वार जिले की पुलिस भी अलर्ट हो गई है। इन राज्यों से आने वाले वाहनों की सघन तलाशी ली जा रही है।
लॉरेंस ली है जिम्मेदारी –
मूसेवाला की हत्या की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई कही है। इसे लेकर नीरज बवाना ने लॉरेंस के खिलाफ मोर्चा खोला है। साथ मूसेवाला की हत्या का बदला लेने का ऐलान किया है। ऐसे में गैंगवार छिड़ने की आशंका है। गैंगवार में दोनों के गुर्गे एक दूसरे की जान लेने के लिए उत्तराखंड की ओर रुख कर सकते हैं। इसे लेकर भी स्थानीय पुलिस की चिंता बढ़ गई है।

