आजमगढ़ में कौन है भाजपा का चेहरा,निरहुआ को लेकर चर्चाए तेज़ 

आजमगढ़ : यूपी आजमगढ़ में लोकसभा उपचुनाव में भाजपा का उम्मीदवार कौन सा चेहरा होगा,इसे लेकर चर्चाए जोरों पर है।  भाजपा के टिकट पर एक बार फिर दिनेश लाल यादव निरहुआ के मैदान में आ रहे इसपर कयास लगाए जा रही है। दिनेश लाल यादव निरहुआ लोगों से जनसंपर्क में जुटे हुए हैं।बुधवार की ख़बरों की मानें तो, उन्होंने समाजवादी पार्टी पर तंज कसा।

उन्होंने कहा कि आजमगढ़ की जनता ने बड़ी उम्मीद के साथ अखिलेश यादव को अपना सांसद चुना था लेकिन उन्होंने तीन वर्षों में ही यहां की जनता का साथ छोड़ दिया। आने वाले 50 वर्षों में भी सपा की सरकार नहीं सत्ता में आएगी।


उन्होंने ये भी कहा कि हर राज्य को सीएम योगी आदित्यनाथ जैसा मुख्यमंत्री और हर देश को नरेंद्र मोदी जैसा प्रधानमंत्री चाहिए। उत्तर प्रदेश की जनता और देश की जनता ने जिसे चुना है वो देश के सबसे अच्छे नेता हैं। हम सभी लोगों को भाजपा के साथ जुड़कर विकास में योगदान करना चाहिए। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *