बॉलीवुड : मंगलवार देर रात बॉलीवुड जगत से एक ऐसी खबर प्राप्त हुई है जिसे सुनकर उस शख्सियत के सभी फैन्स “लूट गए”जी हाँ सलमान खान की फिल्म हम दिल दे चुके सनम में लूट गए हम तेरी मोहब्बत में गाना गाने वाले फेमस गायक केके उर्फ कृष्णकुमार कुन्नथ का 53 साल की उम्र में हार्ट अटैक से निधन हो गया है। केके ने हिंदी ही नहीं तमिल, तेलुगू, कन्नड़, मलयालम, मराठी, बंगाली और गुजराती फिल्मों में अपनी जबरदस्त आवाज़ से लोहा मनवाया है। केके वह सिंगर थे, जिन्होंने अपनी पहली ही फिल्म से लोगों के दिलों में अपने लिए एक खास जगह बनाई थी।
कैसे हुई बॉलीवुड में एंट्री –1999 उन्हें में भारतीय क्रिकेट टीम के लिए ‘जोश ऑफ इंडिया’ गाना गाने के लिए मिला। इसके बाद उन्होंने अपनी पहली एलब्म ‘पल’ निकाली। इस एल्बम को बनाने में लेजली लेविस ने उनका साथ दिया था। इसके बाद ही केके के लिए बॉलीवुड के दरवाजे खुले।

