देहरादून :कोरोना की दूसरी लहर में उतार चढ़ाव जारी है,कभी मामलों मं गिरावट तो कभी बढ़ोतरी देखने को मिल रही हैं। इसी कड़े में अगर बात करें उत्तराखंड राज्य की तो,यहाँ कोरोना संक्रमण का खतरा बेटे दिनों से अब कम होता दिख रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों की मानें तो,बीते 24 घंटे में कुल 18 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं एक भी मरीज की कोरोना से मृत्यु नहीं हुई है,जबकि 46 मरीज़ ठीक होकर घर पहुँच हैं। प्रदेश में सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 463 पहुँच गई है। आपको बतादें कि स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जारी आंकड़ों में बीते दिन रविवार को 17116 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। अच्छी खबर ये भी है कि तीन जिलों बागेश्वर, चमोली और पिथौरागढ़ में एक भी संक्रमित नहीं पाया गया है। वहीं, अल्मोड़ा, चंपावत, पौड़ी, टिहरी, ऊधमसिंह नगर और उत्तरकाशी में एक-एक, देहरादून में छह व हरिद्वार, नैनीताल और रुद्रप्रयाग में दो-दो कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
उत्तराखंड में अभी तक करीब संख्या 342392 हो गई है। इनमें से 328522 लोग कोरोना से जंग जीते हैं। प्रदेश में कोरोना के चलते अब तक कुल 7367 लोगों की जान जा चुकी है। आपको बतादें कि सबसे ज्यादा मामलें देहरादून में पाए गए हैं जिसके चलत करीब 191 संक्रमित यहाँ पाए गए हैं। उधमसिंह में 31, पिथौरागढ़ में 58, चमोली में 52, रुद्रप्रयाग में 32, नैनीताल में छह, चंपावत में 26, हरिद्वार में 10, पौड़ी गढ़वाल में 15, उत्तरकाशी में 18, अल्मोड़ा में छह, बागेश्वर में 13 और टिहरी में सबसे कम पांच मरीज एक्टिव हैं।
प्रदेश में बीते 24 घंटे के अंदर 32,995 लोगों को वैक्सीन दी गई है। प्रदेश में टीकाकरण की रफ़्तार भी तेज़ हुई है जिसके अनुसार करीब 50 लाख 38 हजार 435 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज दी जा चुकी है। 15 लाख 82 हजार 205 को दोनों डोज दी जा चुकी हैं। 18 से 44 आयु वर्ग में अभी तक एक लाख नौ हजार 440 लोगों को कोरोना की कम्प्लीट डोज़ दे दी गई है। आज एसडीसी फाउंडेशन ने कोरोना के आंकड़ों पर अपनी एक रिपोर्ट जारी की है जिसके अनुसार वर्तमान आंकड़ों को अब तक का सबसे निचला स्तर बताया गया है। एसडीसी फाउंडेशन के संस्थापक अनूप नौटियाल ने कहा है कि 16 मई के बाद से लगातार कोरोना संक्रमण का ग्राफ गिरता दिख रहा है,साथ उन्होंने ये भी कहा कि 9 से लेकर 15 मई के बीच प्रदेश में कोविड पॉजिटीविटी रेट 22.67 प्रतिशत था।

