श्रीनगर : आज जम्मू-कश्मीर से फिर आतंकियों द्वारा हुई एक कायराना हरकत सामने आई है। आतंकियों द्वारा कुलगाम जिले के गोपालपोरा इलाके में एक हाईस्कूल की हिंदू महिला शिक्षक पर आतंकियों ने हमला कर दिया। गोली लगने से महिला शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल को अस्पताल ले गए लेकिन उनकी रास्ते में ही मौत हो गई।
इस बात की सूचना मिलते ही,सुरक्षाबल के जवान मौके पर पहुंचे और इलाके की घेराबंदी कर दी गई है। आतंकी की तलाश की जा रही है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक़,कुलगाम के गोपालपोरा इलाके में मंगलवार को एक शिक्षिका पर आतंकियों ने गोलीबारी की है। शिक्षिका की पहचान रजनी पत्नी राजकुमार के तौर पर हुई है। वह जम्मू संभाग के जिला सांबा की रहने वाली थी।
उमर अब्दुल्ला ने जताया दुख
जम्मू के पूर्व सीएम और नेशनल कांफ्रेंस नेता उमर अब्दुल्ला ने शिक्षिका की हत्या पर दुख जताया। उमर अब्दुल्ला ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, ‘बेहद दुखद है। निर्दोष नागरिकों पर किए गए हालिया हमलों की एक लंबी सूची में यह एक और टारगेट किलिंग हो गई है।

