देहरादून : आपको बतादें कि हाल ही से उत्तराखंड में फर्जी राशन कार्ड धारकों पर नकेल कसी गई थी। अपात्र राशनकार्ड धारकों के खिलाफ चलाए गए अभियान के चलते अब तक 30 हजार से अधिक राशनकार्डों की एक लाख 21 हजार से अधिक यूनिट सरेंडर किए गए है। इनमें से छह हजार से ज़्यादा परिवारों के राशनकार्ड हैं, जिनकी वार्षिक आय पांच लाख से ज्यादा बताई जा रही है।
इसके अलावा खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने इन दिनों अपात्र राशनकार्ड धारकों के खिलाफ अभियान चलाया हुआ है। अभियान के तहत बड़ी संख्या में लोग अपने राशनकार्ड सरेंडर कर रहे हैं। विभाग की एक रिपोर्ट के मुताबिक अब तक 30458 राशनकार्ड सरेंडर हो चुके हैं। इसमें 6147 राशनकार्ड एसएफआई, 2927 अंत्योदय और 21384 प्राथमिक परिवारों के हैं।पौड़ी गढ़वाल में 3868, चमोली में 936, उत्तरकाशी में 351, टिहरी गढ़वाल में 1609, हरिद्वार में 4940, नैनीताल में 2767, चंपावत में 634, बागेश्वर में 542, अल्मोड़ा में 371 और पिथौरागढ़ जिले में 1611 राशनकार्ड सरेंडर किए गए हैं।

