देहरादून : पंजाब में कांग्रेस नेता व गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या का एक आरोपित को देहरादून से गिरफ्तार किए जाने की सूचना मिल रही है। पंजाब एसटीएफ ने उत्तराखंड पुलिस के साथ संयुक्त आपरेशन के बाद शिमला बाईपास नयागांव पेलियो से आरोपित को पकड़ा है।
सिद्धू मूसेवाला रविवार शाम अपने चचेरे भाई व दो साथियों के साथ अपनी थार गाड़ी से जा रहे थे। तभी एक गाड़ी उनकी गाड़ी के सामने आकर रुकी और उसमें से उतरे अज्ञात लोगों ने गाड़ी पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। गोलियों के चलने की आवाज सुनकर गांव में दहशत का माहौल हो गया। गोलियां ऐसे चलाई गईं, जैसे शादी में पटाखे चलते हों।

