आज गुरुवार को दिल्ली के नवनियुक्त उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने केंद्र शासित प्रदेश के 22वें उपराज्यपाल के बतौर शपथ ली। राष्ट्रपति ने दो दिन पहले उनकी नियुक्ति की थी, जबकि अनिल बैजल से गत सप्ताह उपराज्यपाल पद से त्यागपत्र दिया था। आज एक भव्य स्वागत समारोह में विनय कुमार सक्सेना को दिल्ली हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस ने शपथ दिलाई। इस दौरान कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। शपथ लेने के तुरंत बाद ही उपराज्यपाल सक्सेना ने बातों-बातों में बड़े संकेत दे दिए।
विनय कुमार सक्सेना बने दिल्ली के 22वें उपराज्यपाल

