कांग्रेस ने की आरएसएस नेता की गिरफ्तारी की माँग

राजस्थान कांग्रेस ने भ्रष्टाचार के एक मामले में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के पदाधिकारी निंबाराम की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग को लेकर शुक्रवार को एक प्रस्ताव पारित किया। साथ ही पार्टी ने राजस्थान प्रशासनिक सेवा (आरएएस) परीक्षा में अपने दो और रिश्तेदारों के चयन को लेकर भाजपा के निशाने पर आए प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा का पूरी तरह समर्थन किया है।

बैठक में शामिल हुए पार्टी के प्रदेश प्रभारी अजय माकन ने भी संवाददाताओं को इसकी जानकारी दी। माकन ने कहा कि सभी लोगों ने डोटासरा का समर्थन किया है, उनके खिलाफ लगाए जा रहे आरोप बेबुनियाद हैं और पार्टी उनके साथ है।

भाजपा ने की आलोचना
भाजपा ने आरएसएस पदाधिकारी के खिलाफ प्रस्ताव पारित किए जाने को एक राष्ट्रवादी संगठन के खिलाफ किया गया षड्यंत्र करार देते हुए इसे दुर्भाग्यपूर्ण, असंवैधानिक और अलोकतांत्रिक बताया।

क्या है मामला
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने एक निजी कंपनी के प्रतिनिधियों के साथ कमीशन को लेकर बातचीत के एक कथित वीडियो प्रकरण में जयपुर ग्रेटर नगर निगम की निलंबित महापौर सौम्या गुर्जर के पति सहित दो जनों को पिछले दिनों गिरफ्तार था।

ब्यूरो ने इस मामले में जिन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है उनमें निंबाराम का नाम भी है। जबकि डोटासरा राजस्थान प्रशासनिक सेवा (आरएएस) में अपने दो और रिश्तेदारों के चयन को लेकर मुख्य विपक्षी दल भाजपा के निशाने पर हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *