आपको बतादें कि चंपावत विधानसभा सीट के लिए आने वाली 31 मई को होने वाले उपचुनाव से पहले कांग्रेस ने चुनाव प्रचार की गति को तेज़ कर दिया है। प्रदेश में नेताओं के साथ केंद्रीय नेताओं का भी कार्यक्रम की सूची समक्ष पेश कर दी गई है। बीते दिन सोमवार से पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भी चंपावत पहुंचकर चुनाव प्रचार की शुरुआत की। आपको बतादें कि चंपावत उप चुनाव में कांग्रेस प्रचार में कहीं भी सत्तारूढ़ दल से पीछे नहीं रहना चाहती। जैसा कि कुछ लोगों की तरफ से बताया जा रहा है कि इस चुनाव में कांग्रेस ने भाजपा को टक्कर दी है। और कांग्रेस पार्टी पूरी ताकत के साथ चुनाव लड़ने का दम पेश कर रही है।
यही वजह है कि पार्टी प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा समेत पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, उपनेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी, जसपुर के विधायक आदेश चौहान सहित तमाम नेता चंपावत में मौजूद है।प्रचार में प्रभारी यादव 24 से 27 मई तक चंपावत में ही रहकर पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में चुनाव प्रचार करने के साथ रणनीतिक भूमिका निभाएंगे। संगठन महामंत्री विजय सारस्वत ने बताया कि चुनाव प्रचार के लिए पूर्व सीएम कमलनाथ, दिग्विजय सिंह, पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट जैसे दिग्गज नेता भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे।

