कुतुब मीनार परिसर में नहीं अब नमाज़ नहीं,ASI की सख्ती

 नई दिल्ली : भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने सख्त रुख देते हुए फ़ैसला लिया है कि दिल्ली स्थित कुतुब मीनार परिसर में अब नमाज नहीं पढ़ी जाएगी। क्यूंकि कुतुब मानीर एक नॉन लिविंग मॉन्यूमेंट है। इसके परिसर में धार्मिक गतिविधियों के लिए पहलेसे ही कोई इज्जाजत है। एएसआई के अधिकारियों ने कहा है कि देशभर में ऐसे अनगिनत निर्जीव कई स्मारक हैं, जहां पर पूजा-पाठ, नमाज पढ़ने की इजाजत नहीं है। इसके बावजूद कुतुब मीनार परिसर में नमाज पढ़ी जा रही थी। अब यहां नमाज पढ़ने वालों को ऐसा करने से मना किया गया है। पांच दिन से यहां नमाज पर पाबंदी है। एएसआई के अधिकारियों के अनुसार, कुछ लोग कुतुब मीनार परिसर में नमाज पढ़ने की जिद कर रहे थे, ऐसे लोगों से अनुमति पत्र या इससे संबंधित दस्तावेज मांगा गया था। वे लोग कोई दस्तावेज नहीं दिखा पाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *