सीएम धामी ने दिए दिलचस्प जवाब,पढ़कर आप भी रह जाएंगें हैरान 

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा मेरा स्वभाव  जितना शांत है ,में एक्शन भी उतने सख्त लेता हूँ। मैं मीठा जरूर बोलता हूं, इसका मतलब ये नहीं कि कुछ भी देखता रहूंगा। सीएम ने यह बात दिल्ली में मीडिया मंथन में बोली। 
सीएम धामी ने कार्यक्रम में सवालों का बेबाकी से दिया जवाब। प्रदेश में पलायन और चकबंदी के सवाल पर कहा कि पलायन की समस्या बड़ी है। 

उत्तराखंड सरकार ने शासन को कहा है कि राज्य के भू आलेखों को मजबूत किया जाए।  सरकारी जमीनों पर अतिक्रमण के खिलाफ सरकार ने अपना काम शुरू कर दिया है। जहां भी सरकारी जमीनों पर अतिक्रमण हुआ है सरकार उन्हें अतिक्रमण से मुक्त कराएगी। इस बारे में सभी जिलाधिकारियों को भी निर्देश दे दिए गए हैं। 17 तीर्थस्थलों का अवस्थापना विकास के लिए चयन किया गया है। जागेश्वर, बागेश्वर, नैनादेवी पूर्णागिरी, दुर्णागिरी, बराही देवी समेत अन्य मंदिरों के लिए सड़क सुविधा, सौंदर्यीकरण मानसखंड सर्किट के तहत किया जाएगा। 
सीएम धामी ने  कहा कि प्रदेश में जो भी सामाजिक राष्ट्रविरोधी तत्व है, वे उत्तराखंड में नहीं रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *