उत्तराखंड : हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट का खुलासा,ऐसे चल रहा था कारोबार !

आज सुबह उत्तराखंड के मसूरी में बड़े सैक्स रैकेट का खुलासा हुआ है जिसके चलते यहां अंतर्राज्यीय ऑनलाइन देह व्यापार गैंग का पुलिस ने भांडा फोड़ा है। पुलिस और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने तीन पुरुषों और दो महिलाओं को गिरफ्त में लिया गया है। धर दबोचे गए पुरुषों में दो हरियाणा और एक पश्चिम बंगाल से ताल्लुक रखते है। ये दोनों महिलाए एक दिल्ली और दूसरी यूपी के अलीगढ़ से है। पुलिस ने एक कार, एक एसयूवी समेत अन्य सामान भी बरामद किया है। गिरोह पर्यटकों को व्हाट्सएप और ऑनलाइन साइट जस्ट डायल से संपर्क कर शिकार बनाता था। 

एक हुआ फरार-अनैतिक देह व्यापार निवारण में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपियों के पास से आपत्तिजनक सामग्री, टैबलेट और नकद धनराशि भी बरामद की है। शहर कोतवाल गिरीश चंद्र शर्मा ने बताया कि एक आरोपी मौके से फरार हो गया.

उत्तराखंड पुलिस की मानें तोम बरामद कारों से महिलाओं को ठिकाने तक पहुंचाया जाता था। पुलिस ने सभी को जेल भेज दिया है एसएसपी/डीआईजी जन्मेजय खंडूडी को शहर देह व्यापार की शिकायतें मिल रहीं थी। इस बाबत एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट देहरादून और एसओजी की टीम बनाकर रैकेट के भंडाफोड़ करने का जिम्मा सौंपा गया। 

गिरफ्तारों की सूची –इस सेक्स रैकेट में जो अभियुक्त गिरफ्तार किए गए हैं उनमें बीबीपुर निवासी किशन, हरियाणा के जींद का अमरजीत, पश्चिम बंगाल प्रांत के मालदा के हबीबपुर निवासी स्वप्न मंडल, पश्चिमी दिल्ली के शकूरपुर सरस्वती विहार निवासी कंचन गुप्ता, यूपी के अलीगढ़ के सिकंदरपुर निवासी सुधा देवी शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *