पटना : सोमवार सुबह दुखद खबर मिली,बिहार के पूर्णिया जिले में आज सिबाह तड़के बड़ा सड़क हादसा हुआ। इस हादसे में 16 मजदूरों को ले जा रहा ट्रक पलट गया यह ट्रक जम्मू कश्मीर जा रहा है। जिसमें करीब आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। और सभी घायलों को अस्पताल भेजा गया है। घायलों में दो की स्थिति भी नाजुक बनी हुई है। ट्रक सिलीगुड़ी से जम्मू-कश्मीर जा रहा था। पूर्णिया के जलालगढ़ में यह अनियंत्रित हो गया। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने राहत कार्य शुरू किया है।
लोहे के पाइप के नीचे दब गए मजूदर
बताया जा रहा है की जब ट्रक पलटा तो बोरिंग का सामान लदा हुआ था। इसमें लोहे के पाइप थे। अनियंत्रित होकर ट्रक पलट गया, जिससे मजदूर इन पाइपों के नीचे दब गए और उनकी मौत हो गई। पुलिस ने ये भी बताया है कि शवों को निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। वहीं घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।
तेज़ रफ़्तार होने की वजह से हुआ हादसा-
वहां घटन स्थल पर मौजूद लोगो के बयान के मुताबिक़,ट्रक की रफ्तार तेज़ थी। सुबह-सुबह ट्रक ड्राइवर को नींद आ गई होगी, जिससे वह ट्रक पर अपना संतुलन खो बैठा और हादसे का शिकार हो गया। सभी मजदूर राजस्थान के उदयपुर के खैरवाड़ा के रहने वाले थे।

