उत्तराखंड : 7 जून से विधानसभा सत्र शुरू,धामी सरकार बजट भी होगा पेश 

देहरादून : आपको बतादें की मिल रही ताज़ा खबर के अनुसार आगामी सात जून से गैरसैंण ( भराड़ीसैंण) में विधानसभा सत्र शुरू होने वाला है। सत्र में प्रदेश धामी सरकार अपना बजट पेश करेगी। इसके साथ आर्थिक सर्वेक्षण भी आएगा। इसके अलावा सीएम धामी इन दिनों लगातार बजट को आम जनता के अनुरूप बनाने के लिए लगातार जनसंवाद में लगे हुए हैं। 

आपको बतादें कि प्रदेश धामी सरकार के बजट का सभी को बेसब्री से इंतज़ार है। क्यूंकि इस बजट पेश करने के पूर्व इसे लेकर आम जनता की राय शामिल है। राज्य का बजट सामान्य जनता का बजट बने इसके लिए नैनीताल के बाद देहरादून में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। सीएम धामी ने कहा कि उत्तराखंड धर्म और आध्यात्म का केंद्र है। राज्य की पारिस्थितिकी और आर्थिकी को साथ लेकर चलना है। उत्तराखंड आत्मनिर्भर तभी बनेगा जब हम सब अपने दायित्वों का सही उपयोग और इस्तेमाल करेंगे। 

सरकार का लक्ष्य –इस बार बजट के माध्यम से सरकार का लक्ष्य है  उत्तराखंड को 2025 तक देश के अग्रणी राज्यों में शामिल करना  इसके लिए यह जरूरी है कि उद्यमी युवाओं के मददगार बने।  वित्त मंत्री प्रेमचद अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश में पहली बार बजट पूर्व संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *