Maharashtra:ट्रक-टैंकर की भिड़ंत में नौ लोग जिंदा जले

 चंद्रपुर : महाराष्ट्र से  बेहद दुखद खबर मिल रही है जिसके चलते महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले से बड़ी सड़क दुर्घटना हुई है।  चंद्रपुर-मूल रोड पर ट्रक व टैंकर की भिड़ंत के बाद उसमें आग लगने से नौ लोग जिंदा मौके पर ही जल गए। और उनकी दर्दनाक मौत हुई है। 

इसके अलावा मृतकों में एक ड्राइवर भी था। टैंकर डीजल से भरा था, जबकि ट्रक लकड़ी से लदा था। पुलिस के अनुसार दुर्घटना गुरुवार रात करीब साढ़े दस बजे चंद्रपुर-मूल रोड पर हुई। चंद्रपुर के अनुविभागीय पुलिस अधिकारी सुधीर नंदनवार ने कहा कि चंद्रपुर शहर के अजयपुर के पास डीजल से भरा एक टैंकर लकड़ी के लट्ठों को ले जा रहे ट्रक से टकरा गया। दुर्घटना के बाद आग लग गई जिसमें नौ लोगों जलकर मर गए 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *