ओटीटी पर “RRR” का इंतज़ार खत्म,रिलीज़ हुई फिल्म 

फ्रेंड्ज़  जिन भी ओटीटी दर्शकों को एसएस राजामौली की फिल्म ‘आरआरआर’ का ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आने का था इंतज़ार वो खुश हो जाइये आज शुक्रवार को ये फिल्म ओटीटी पर रिलीज हो गई है। बीते 24 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई जूनियर एनटीआर और रामचरण स्टारर फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की है। वहीं, अब फिल्म ओटीटी पर भी अपना जादू चलाने को आज से तैयार है। जिसका आप घर बैठे ही आनंद ले सकते हैं।

नेटफ्लिक्स पर हुई रिलीज़- यह शानदार और धमाकेदार फिल्म आज से आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं,लेकिनफिल्म 2 जून से हिंदी में स्ट्रीम करेगी। नेटफ्लिक्स की ओर से पोस्ट शेयर कर लिखा गया, ‘आप दहाड़ सुन पा रहे हैं? हम एक्साइटमेंट में चिल्ला रहे हैं। आरआरआर हिंदी में नेटफ्लिक्स पर आ गई है। 

ZEE5 पर मौजूद-2 जून तक का इंतजार नहीं करना चाहते तो आप इसे अन्य भाषाओं में जी5 पर 20 मई से देख सकते हैं। इसे तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम में अंग्रेजी सबटाइटल के साथ रिलीज किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *