ज्ञानवापी मस्जिद के सर्वे के बाद अब हक़ीकते सामने आ रही है जिसके चलते अब सिविल जज सीनियर डिवीजन की अदालत के आदेश पर पूरी हुई कमीशन की कार्यवाही के बाद जो रिपोर्ट आई है उसमें 26 साल पहले वाली सभी बाते सामने हैं। आजादी के बाद से चल रहे ज्ञानवापी विवाद में यह तीसरी बार कमीशन की कार्यवाही की गई है। आपको बतादें कि 26 साल पहले न्यायालय में दाखिल कमीशन की रिपोर्ट में प्राचीन मंदिर के भग्नावशेष का तब भी दावा किया गया था। दो दिन पहले बुधवार को विशेष अधिवक्ता आयुक्त विशाल सिंह कीतरफ से जो रिपोर्ट दाखिल हुई है। वो हकीकत को साफ तौर पर पहले जैसा दिखाती है इसके साथ ही बुधवार को हटाए गए अधिवक्ता आयुक्त अजय मिश्र ने अपनी आंशिक रिपोर्ट में कई दावे किए हैं।
ज्ञानवापी : कमीशन की तीसरी रिपोर्ट में भी 26 साल पहले मंदिर होने का दावा

