उत्तराखंड में कम कार्यकाल के लिए सीएम पद पर रह चुके गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत ने जो फटी जींस पर विवादित बयान दिया था, एक बार फिर तूल पकड़ रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री व गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत ने एक कार्यक्रम में अपने जींस वाले बयान को सही बताया। उन्होंने कहा वह जींस पहनने के खिलाफ नहीं हैं, लेकिन फटी जींस हमारी संस्कृति का द्योतक नहीं है।आपको बतादें कि फटा कपड़ा पहनना हमारी संस्कृति में अच्छा नहीं कहा गया है।
उनके बयान की आलोचना करने पर उन्होंने अपने विरोधियों को चुनौती दी कि यदि वे फटी जींस के इतने समर्थक हैं, तीरथ दावा करते हैं कि उनके इस बयान के बाद सैकड़ों युवाओं ने फटी जींस को बंद दिया है। विदेशी संस्कृति का अंधानुकरण कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज यदि जींस फटी भी नहीं है, तो घर में आकर नौजवान उस पर कैंची चला लेता है।

