अभी गुजरात से बड़ी दुखद खबर मिल रही है जिसके चलते मोरबी के हालवड़ औद्योगिक क्षेत्र में आज कुछ ही देर पहले नमक फैक्टरी की दीवार ढहने से 12 लोगों की मौत हुई है। पीएम नरेंद्र मोदी ने इस बड़े हादसे पर दुःख प्रकट किया है। इस हादसे में कई लोग मौके पर घायल हुए हैं। यह घटना सागर साल्ट फैक्टरी में हुई। गुजरात के श्रम व रोजगार मंत्री तथा स्थानीय विधायक ब्रजेश मेरजा ने हादसे पर दुख जताते हुए कहा है कि सरकार हताहतों के परिवारों के साथ है। उन्होंने कहा कि कम से कम 12 श्रमिकों की मौत हुई है। अभी भी कुछ मलबे में दबे हुए हैं। बचाव कार्य लगातार जारी है।
पीएम राहत कोष से मिली मदद-
पीएमओ ने कहा कि मृतकों के आश्रितों को प्रधानमंत्री राहत कोष से 2-2 लाख की सहायता दी जाएगी और घायलों को 50-50 हजार रुपये दिए जाएंगे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी हादसे पर दुख जताया है। इसके अलावा राज्य सीएम भूपेंद्र पटेल ने सीएम राहत कोष से मृतकों के आश्रितों को 4-4 लाख रुपये की सहायता देने की घोषणा की है।

