श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय में एडमिशन में अनियमितता की जांच होगी

सीट से अधिक संख्या में छात्रों के एडमिशन के आरोपों के बाद उत्तराखंड सरकार ने श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय के तहत आने वाले कुछ निजी कॉलेजों में नामांकन में अनियमितता के आरोपों की जांच के आदेश दिए। 

आरोप 

आरोप है कि हरिद्वार और देहरादून में विश्वविद्यालय से संबद्ध 14 कॉलेजों ने मंजूर सीटों की संख्या से करीब 700 अधिक छात्रों के नामांकन किए हैं।

दो हफ्ते के अंदर रिपोर्ट देनी होगी

उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने कहा कि मामले को देख रही समिति से कहा गया है कि दो हफ्ते के अंदर वह रिपोर्ट सौंप दे। दोषी पाए जाने पर विश्वविद्यालय और कॉलेजों के अधिकारियों और कर्मचारियों को दंडित किया जाएगा।

कारण बताओ नोटिस

विश्वविद्यालय के कुलपति पी पी ध्यानी ने कहा, इस तरह के सभी नामांकन रद्द कर दिए गए हैं और कॉलेजों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। 

छात्र के सामने संकट

मंत्री ने हालांकि कहा कि छात्रों के हितों की रक्षा की जाएगी। लेकिन अवैध नामांकन वाले छात्रों को सरकार कहां एडजस्ट करेगी, यह तो आने वाला समय बताएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *