नहर में गिरा डंपर, छह लोगों की मौत

 रायबरेली : यूपी के रायबरेली जिले में बुधवार की सुबह बड़ा सड़क हादसा हुआ है। हादसे में छह लोगों की मौत हुई है। कई लोग घायल इसमें घायल हुए है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लिया और जांच शुरू की है। घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  ने घटना का संज्ञान लिया है और मृतकों के परिजनों प्रति संवेदनाएं व्यक्त की हैं। उन्होंने राहत व बचाव कार्य के निर्देश दिए हैं।

रायबरेली के गुरबक्श गंज थाना इलाके में बुधवार सुबह घने कोहरे की वजह से बेकाबू डंपर खगियाखेड़ा गांव के पास बैठे लोगों को रौंदते हुए नहर में गिरा और हादसे में पांच लोगों की मौत हुई है।मृतकों में ललई (65) पुत्र बद्री, लल्लू (50) पुत्र सत्यनारायण, रविंद्र (35) पुत्र छेदीलाल, गुटकू (50) पुत्र राम आसरे, शिव मोहन (45) पुत्र महादेव और संतोष (40) पुत्र रंगई हैं। इसके अलावा अशोक बाजपेई, रामप्रकाश और दीपेंद्र गंभीर रूप से घायल हैं। यहां से घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया है। दो की हालत गंभीर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *