देश में कोरोना के मामलों में अब फिर से लगातार बढ़ोतरी दर्ज हो रही है। आज बुधवार को एक बार फिर तेजी से मामलें सामने आए हैं। बीते दिन मंगलवार के मुकाबले आज नए मामलों में 44 फीसदी अधिक मामलें निकले हैं। हालांकि, सक्रिय मामलों की संख्या में गिरावट जारी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक़, बीते 24 घंटे में नौ हजार से अधिक नए मामले दर्ज हुए हैं. 9,629 नए मामले दर्ज किए गए जबकि यह आंकड़ा मंगलवार को 6,660 था। एक्टिव केस करीब 61,013 हैं।
सरकारी आंकड़ों की मानें तो आज बुधवार को 29 मौतों के साथ मरने वालों की संख्या बढ़कर 5,31,398 तक जा पहुंची हैं। कोरोना सबसे ज्यादा केरल को प्रभावित कर रहा है। केरल में 10 मौतें हुई हैं। वहीं, महामारी से ठीक होने वालों की संख्या में इजाफा हुआ है। 4,43,23, 045 लोगों ने कोरोना महामारी से जंग जीत ली है। वहीं, मृत्यु दर 1.18 प्रतिशत, जबकि रिकवरी दर 98.68 प्रतिशत दर्ज की गई है।

