चिन्यालीसौड़ में हेलिकॉप्टर की आपातकालीन लेंडिंग की गई खबर है कि देहरादून सहस्त्रधारा से डेली सर्विस हेलिकॉप्टर सेवा तीन सवारियों को लेकर चिन्यालीसौड़ और गोचर हवाईपट्टी के लिए उड़ा था। हेलिकॉप्टर ने पहले एक सवारी को चिन्यालीसौड़ उतारा। उसके बाद गोचर हवाईपट्टी के लिए टेकऑफ़ किया। हेलिकॉप्टर कुछ दूरी पर उड़ा तो हेलिकॉप्टर के पंखे में खराबी आने के की वजह से दुर्घटना का आदेश देखते हुए वापस चिन्यालीसौड़ हवाई पट्टी में आपातकालीन लेंडिंग की गई। गोचर की सवारियों को टेक्सी से देहरादून भेजा जा रहा है।
अचानक हुई हेलिकॉप्टर की आपातकालीन लैंडिंग

