उत्तराखंड राज्य के कार्यवाहक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को खटीमा से हार के बाद भी सर्वसम्मति से इस बार भी एक मौका और दिया जाएगा उन्हें इस बार भी मुख्यमंत्री चुना गया है। केंद्रीय पर्यवेक्षक बनकर आए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इस बात का एलान किया है। इसके बाद धामी पार्टी के वरिष्ठ विधायकों के साथ राजभवन पहुंचे जहां उन्होंने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) के समक्ष सरकार बनाने की बात कही है। आपको बतादें कि कल दिन बुधवार 23 मार्च को देहरादून के परेड ग्राउंड में धामी सरकार का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित होगा। आपको बतादे की कल 23 मार्च को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह भी राजधानी में आयोजन में पहुँचेंगें। नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी डॉ. आर. राजेश कुमार और डीआईजी/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जन्मेजय खंडूरी ने सोमवार रात शपथ ग्रहण समारोह के आयोजन स्थल परेड ग्राउंड का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
प्रधानमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए सोमवार देर रात तक स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (एसपीजी) की टीम के देहरादून पहुंचने की सूचना थी। शपथ ग्रहण समारोह स्थल परेड ग्राउंड और उसके आसपास जिला प्रशासन, पुलिस और खुफिया विभाग ने चलाया देर रात तक सघन तलाशी अभियान हुआ था।
कल होने वाले धामी के शपथ ग्रहण में संतों के लिए वर्ष 2017 के शपथ ग्रहण समारोह की तरह अलग से मंच तैयार किया गया है। और सभी विधायकों के लिए भी देर रात तक अलग मंच बनाने के लिए जिला प्रशासन और पूरे तंत्र की टीम कार्य में जुटी हुई है। आपको बतादें धामी को पहले 8 महीने सीएम का सौभाग्य मिला था जबकि अब उन्हें फिरसे अगले पांच साल के लिए सत्ता की बागडोर सौंपी गई है।

