देहरादून : दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल का आज उत्तराखंड दौरा होना था जिसे निरस्त किया गया है। आपको बतादें की दिल्ली सीएम केजरीवाल आज (सोमवार) को एक दिवसीय दौरे पर देहरादून आने वाले थे। पार्टी द्वारा जारी बयान में अब कहा गया है कि वो इसी माह प्रदेश के दौरे पर आएंगे,जिसके लिए लिए कार्यक्रम योजना जल्द तैयार की जाएगी।
अरविन्द केजरीवाल का आज का देहरादून दौरा किसी ज़रूरी कार्य की वजह से निरस्त हुआ है। जबसे उनके आगमन की खबर मिली थी तबसे पार्टी कार्यकर्ताओं में खासा जोश था,पार्टी कार्यकर्ताओं ने तैयारियां भी शुरू कर दी थी। आज अगर अरविन्द केजरीवाल का दून दौरा होता तो उनका देहरादून में रोड शो के साथ पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ संवाद का कार्यक्रम भी सुनिश्चित किया गया था,लेकिन दिल्ली में जरूरी कार्य के चलते उनका दौरा निरस्त हो गया है।बता दें कि केजरीवाल ने बीते माह 11 जुलाई को एक दिवसीय दौरे पर ऊर्जा क्षेत्र में चार बातों का एलान किया था।
जिसमें राज्य के हर परिवार को 300 यूनिट मुफ्त बिजली, किसानों को फ्री बिजली, पुराने बिल माफ और 24 घंटे बिजली की गारंटी दी थी। सीएम केजरीवाल अगर आज दून दौरे पर आते तो कयास ये भी थे कि वो शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार को लेकर कोई बड़ा एलान कर सकते थे। कार्यकर्ताओं से संवाद में मुफ्त बिजली गारंटी कार्ड अभियान को लेकर फीडबैक ले सकते थे। और आने वाले चुनावों पर भी चर्चा होनी थी, अब प्राप्त जानकारी के अनुसार अरविन्द केजरीवाल इसी माह के अंत तक आ सकते हैं।

