रुद्रपुर : रुद्रपुर में बीते 18 दिसंबर को युवा सिख सम्मेलन का आयोजन हुआ था जहां कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी पहुंचे थे। वहां सीएम धामी के हेलीकॉप्टर का टायर पुलिस लाइन में बने अस्थाई हेलीपेड पर फस गया इसका वीडियो तेजी से वायरल हुआ है। जिसमे पुलिस कर्मी हेलीकॉप्टर को धक्का लगाते हुए नज़र आ रहे हैं। जमीन में नमी के चलते ऐसा होना बताया जा रहा है। कुछ मिनट के बाद हेलीकॉप्टर को धक्का लगाकर नमी वाली जगह से अलग हो गया था। सीएम धामी ने कहा कि गुरुनानक देव से लेकर गुरु तेगबहादुर तक सभी गुरुओं ने राष्ट्र को पहले रखा और पूरे राष्ट्र व धर्म को एक सूत्र में पिरोने का कार्य किया।
सीएम धामी का हेलीकॉप्टर फंसा,धक्का मारा गया

