युवराज ने शुभमन गिल से की ऐसे बात कहा- ‘खड़ा होजा और चुपचाप खेल’

वनडे विश्व कप 2023 में भारत का अगला  मुकाबला पाकिस्तान से होगा । भारतीय टीम सात साल बाद अपने घर में पाकिस्तान के साथ भिड़ेगी। दुनियाभर के क्रिकेट फैंस इस मैच को देखने के लिए काफी जोश से भरे हुए हैं। अहमदाबाद में एक लाख से ज्यादा दर्शक स्टेडियम से मैच देखने पहुंचेंगे । इस मैच के लिए दोनों टीमें अहमदाबाद में हैं और अभ्यास कर रही हैं। भारत के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल यह मैच खेल सकते हैं। डेंगू की वजह से वह भारत के लिए शुरुआती दो मैच नहीं खेल पाए थे। इसलिए फोन पर युवराज ने उनसे बात की है और खेलने को कहा है।

युवराज सिंह ने बताया है कि उन्होंने  शुभमन गिल को फोन कॉल किया और पाकिस्तान के खिलाफ खेलने के लिए लिए कहा। युवी ने गिल से कहा कि वह खुद अपने करियर में दो बार डेंगू से संक्रमित होने के बावजूद खेले हैं। इसके बाद गिल ने गुरुवार को एक घंटे तक अहमदाबाद में अभ्यास भी किया। और अब वो पाकिस्तान के खिलाफ मैच में खेल सकते हैं। युवी ने कहा “मैंने उसे फोन किया और उससे कहा ‘मैं दो बार डेंगू में खेला हूं, विश्व कप में भी मेरी तबीयत ठीक नहीं थी। तो खड़ा हो जा और खेल क्योंकि यह एक बहुत ही महत्वपूर्ण मैच है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *