नई दिल्ली : दिल्ली के जंतर-मंतर में पहलवानों का धरना खत्म हो गया है। लगभग चार महीने के अंतराल में भारत के शीर्ष पहलवान दो बार दिल्ली के जंतर-मंतर में धरना दे चुके हैं। दो बार उनका धरना खत्म हुआ है। पहलवान पहले जनवरी में धरने में बैठे थे और तीन दिन के अंदर धरना खत्म भी हो गया था। इसके बाद अप्रैल में पहलवान दूसरी बार धरने में बैठे और यह 36 दिन बाद खत्म किया गया है। दोनों बार धरने के खत्म होने की वजह अलग है।
जनवरी में खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने पहलवानों से बात की थी और उन्हें न्याय दिलाने का आश्वासन दिया था।तब ख़त्म हुआ था और पहलवानों ने तीन दिन के अंदर अपना धरना वापस ले लिया था। 3अब पहलवानों का धरना दिल्ली पुलिस प्रदर्शन ने खत्म किया है। धरना स्थल से उनके टेंट उखाड़ दिए। इसके अलावा उनका सारा सामान भी वहां से हटा दिया गया है।
पुलिस ने बताया है कि बजरंग पूनिया, साक्षी मलिक, विनेश फोगाट और धरने के आयोजकों के खिलाफ आईपीसी की धारा 147, 149, 186, 188, 332, 353 और पीडीपीपी एक्ट के सेक्सन तीन के तहत मामला लिखा गया है। जिसे दर्ज भी कर लिया गया है।नीरज चोपड़ा से लेकर सुनील छेत्री और इरफान पठान तक पहलवानों के समर्थन में उतरे हैं।

