BJP नेता सेक्सटॉर्शन में फंसे,वीडियो वायरल करने की धमकी

साइबर क्राइम थाना क्षेत्र में भाजपा नेता से एक महिला ने सेक्सटार्शन  के कोशिश सामने आई है। महिला ने वीडियो कॉल पर अश्लील बात करते हुए भाजपा नेता के फोटो से छेड़छाड़ की। भाजपा नेता से वसूली के नाम पर इन तस्वीरों को वायरल करने की धमकी दी गई। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

पुलिस के मुताबिक़, सुशांतलोक निवासी कमल यादव भाजपा में हरियाणा इकाई के कार्यकारिणी सदस्य हैं। उनके पास 19 जनवरी रात करीब नौ बजे एक महिला का व्हॉट्सअप पर वीडियो कॉल उठाई और वो महिला को नहीं जानते थे, इसलिए कॉल कट करदी। 

कुछ ही देर में मैसेज आने के साथ महिला के कॉल आने शुरु हो गए। महिला ने स्क्रीन को रिकॉर्ड करने के साथ कुछ न्यूड और गंदे वीडियो क्लिप को एडिट कर लिया। फेसबुक मैसेंजर, यूट्यूब और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल करने की धमकी दे रही है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *