कांग्रेस वरिष्ठ नेता भाजपा में हो सकते हैं शामिल, दिल्ली हुए रवाना

नई दिल्ली : मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के भाजपा में शामिल होने चर्चा बेहद तेज़ी पर आ गई है। उन्होंने आज शनिवार को अपना छिंदवाड़ा दौरा रद्द कर दिया और भोपाल होकर दिल्ली के लिए निकल गए हैं। उनके साथ उनके सांसद बेटे नकुलनाथ भी दिल्ली जा रहे हैं। प्रदेश की राजनीति में भूचाल आ गया है। दिल्ली में आज शनिवार से भाजपा का राष्ट्रीय अधिवेशन शुरू हो रहा है। ऐसे में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा समेत प्रदेश भाजपा के कई बड़े नेता दिल्ली में हैं। पूर्व मुख्यमंत्री ने जिन नेताओँ से बात की है, उनमें गोविंद राय, विश्वनाथ ओकटे, दीपक सक्सेना और सुनील जायसवाल के साथ-साथ अरुणोदय चौबे और रामू टेकाम एवं अऩ्य नेता भी उपस्थित थे।  इन नेताओं के साथ बंद कमरे में चर्चा के बाद अटकलों का बाजार गरमा गया है कि कमलनाथ और उनके सांसद बेटे नकुल नाथ भाजपा में शामिल होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *