निकाय चुनाव की वोटिंग शुरू,सुबह 12.9 प्रतिशत चुनाव

 कोलकाता : आज शनिवार को पश्चिम बंगाल के विधाननगर, आसनसोल, सिलीगुड़ी और चंदननगर नगर निगमों के लिए मतदान शुरू हो चूका हैं। स्थानीय प्रशासन के मुताबिक़,शांतिपूर्ण मतदान के लिए राज्य के विभिन्न हिस्सों में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम हुए हैं। पश्चिम बंगाल राज्य निर्वाचन आयोग की अधिसूचना के अनुसार, मतदान शाम पांच बजे तक होगा और चारों नगर निगमों के लिए मतगणना 14 फरवरी को होगी।साल 2015 में चारों नगर निगमों में तीन पर टीएमसी को जीत मिली थी जबकि एक पर वाम मोर्चा को जीत मिली थी। चुनाव आयोग की वेबसाइट के अनुसार विधाननगर के 41 वार्डों में कुल 203 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। जबकि सिलीगुड़ी नागरिक निकाय की 47 सीटों पर 200 उम्मीदवार मैदान में हैं। बंगाल निकाय चुनाव में पहले दो घंटों में मतदान की बात करें तो सिलीगुड़ी में पहले दो घंटों में 12.73 फीसदी, चंदन नगर में 11.62 फीसदी, विधाननगर में 13.65 फीसदी और आसनसोल में 13.60 फीसदी मतदान किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *