मौसम के बदल सकते है मिज़ाज़,ओले पड़ने की संभावना

नई दिल्ली/देहरादून :दो दिनों तक मौसम ठीक रहने के बाद दिल्ली और आसपास के इलाक़े में बुधवार की रात एक बार फिर बारिश हुई। वहीं लगातार बढ़ते तापमान पर ब्रेक लगने के साथ तापमान में गिरावट भी दर्ज की गई.वहीं दिल्ली के पड़ोसी राज्य उत्तराखंड के भी कई इलाकों में बर्फबारी और बारिश हुई।
मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए हल्की बारिश की संभावना जताई है। दिल्ली एनसीआर के आसमान में बुधवार की शाम से ही बादल छाने लगे थे। वहीं रात को तेज हवाओं के साथ कई इलाकों में बारिश हुई। नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद के अलावा दिल्ली में आनंद बिहार, से लेकर नजफगढ़ तक हल्की बारिश की सूचना है. तेज हवाओं के साथ हुई इस बारिश की वजह से तापमान में दो से तीन डिग्री तक की गिरावट हुई है।
मौसम विभाग ने जानकारी दी कि अगले दो से तीनों तक ऐसे ही आंधी पानी का मौसम रहेगा। दोपहर और रात में बूंदाबांदी हो सकती है। इसके चलते अधिकतम तापमान 32 से गिरकर 30 डिग्री के आसपास जा सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान भी 19 से गिरकर 18 डिग्री तक जा सकता है. यही स्थिति 31 मार्च और एक अप्रैल को भी देखने को मिल सकती है। मौसम विशेषज्ञ के मुताबिक इस दौरान हवा की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे हो सकती है। जबकि गरज के साथ छिटपुट बौछारें पड़ेंगी। इससे दिन के समय में भी ठंड का एहसास हो सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक अप्रैल की शुरुआत खुशनुमा मौसम के साथ होगी।