कई दिनों बाद आज प्रदेश में मौसम सुहावना हो गया है। आज चटक धूप भी देखने को मिली है।हालांकि अगले चार दिनों में मौसम का मिजाज फिर बदलेगा। प्रदेशभर में अगले चार दिन तक मौसम शुष्क रहेगा। मैदानी इलाकों में सुबह-शाम कोहरा छाने से तापमान में गिरावट रहेगी। साथ ही शीतलहर चलने से ठिठुरन बढ़ सकती है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि मौसम के पैटर्न में हुए बदलाव के चलते मैदानी इलाकों में कोहरे और शीतलहर से ठंड में इजाफा होगा। धूप खिलने से दिन के समय ठंड का असर कम होगा।
प्रदेश में आज खिली धूप… जानिए अगले चार दिन का मौसम
