देहरादून : पूरे देश में ठण्ड से जनजीवन प्रभावित है वहीँ बात करें उत्तराखंड की तो अब लोगों को और ठन्डे मौसम और अगर बर्फ का इंतज़ार था तो अब ये इंतज़ार ख़तम होने वाला है। आगामी नौ जनवरी को पर्वतीय इलाकों में बारिश-बर्फबारी होने से ठंड बढ़ने के आसार हैं। बारिश होने से मैदानी इलाकों में कोहरे और गलन वाली ठंड से राहत होगी। इससे पहले आज से अगले तीन दिन तक प्रदेश भर का मौसम शुष्क रहेगा। नौ जनवरी के बाद बारिश होने के बाद कोहरे से राहत मिलने के आसार हैं।मौसम के पैटर्न में बदलाव देखने को मिल रहा है। बीते साल भी ऊंचाई वाले इलाकों में देरी से बर्फबारी देखने को मिली थी,आने वाले दिनों में अच्छी बारिश होने के आसार हैं।हालाँकि अभी बादल नहीं बने हुए हैं।
तीन दिन बाद प्रदेश में मौसम लेगा करवट, बढ़ेगी और ठंड

