उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में मौसम अब आगे तीन दिन खुला होगा। इससे चारधाम यात्रा पर आए तीर्थयात्रियों के लिए राहत की खबर है। वहीं, मैदानी इलाकों में धूप खिलने से गर्मी परेशान कर सकती है। मौसम विभाग ने बताया है कि 10 से 12 मई तक प्रदेशभर का मौसम शुष्क रहेगा।
13 मई को उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिले के कुछ इलाकों में हल्की बारिश की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने कहा कि पर्वतीय इलाकों में मौसम के साफ रहने से चारधाम यात्रा पर आने वाले तीर्थयात्रियों को राहत मिलेगी। वहीं, मैदानी इलाकों में चटख धूप खिलने से गर्मी परेशान हो सकते हैं।
चारधाम यात्रियों को राहत,मौसम साफ

