आईएमडी ने कहा कि बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पूर्व में बन रहा कम दबाव का क्षेत्र आज चक्रवात का रूप ले सकता है। भारत में इससे नुकसान का खतरा कम है, क्योंकि 12 मई तक यह उत्तर-उत्तरपश्चिम की तरफ बढ़ेगा और फिर उसके बाद बांग्लादेश और म्यांमार की तरफ जाएगा। एक बयान में बताया गया है कि कोलकाता में बीते दिन मंगलवार को अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। दक्षिण बंगाल के जिलों में तापमान 38-40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा और अगले 24 घंटे में भी यही रहने की आशंका है। शहर में और इसके आसपास के स्थानों पर अधिकतम आर्द्रता 84 प्रतिशत दर्ज की गई।मौसम विभाग के उप निदेशक (पूर्व क्षेत्र) संजीब बनर्जी ने कहा कि बुधवार को तापमान के और बढ़ सकता है।
भयंकर चक्रवाती तूफान आने की आशंका, अलर्ट जारी

