देहरादून : उत्तराखंड में आज विशेष दिन हैं क्यूंकि आज बुधवार ७ फरवरी को विधानसभा सत्र में सदन में यूसीसी बिल पारित होने वाला है। विधानसभा में भाजपा के पास स्पष्ट बहुमत प्राप्त हुआ है। उसके 47 सदस्य हैं। कुछ निर्दलीय विधायकों का भी उसे समर्थन प्राप्त है। ऐसे में बिल का पारित होना तय हो गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि समान नागरिक संहिता सबके हित में है और किसी को भी चिंतित होने की आवश्यकता नहीं है।
Uttarakhand UCC Bill : आज यूसीसी पारित होने की उम्मीद,सीएम धामी पहुंचे सदन
समान नागरिक संहिता का प्रदेश और देशवासियों को लंबे समय से प्रतीक्षा थी। विधानसभा सत्र शुरू है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सदन में पहुंचे हैं जहां आज यूसीसी पर चर्चा की जाएगी ,विधानसभा में भाजपा को स्पष्ट बहुमत प्राप्त है। उसके 47 सदस्य हैं। कुछ निर्दलीय विधायकों का भी उसे समर्थन मिला है। ऐसे में यूसीसी विधेयक पारित कराने में कोई कठिनाई नहीं है। चर्चा के बाद यूसीसी विधेयक पारित होना तय माना जा रहा है। समवर्ती सूची का विषय होने की वजह से पारित होने के बाद विधेयक राज्यपाल के माध्यम से अनुमोदन के लिए राष्ट्रपति को भी भेजा जाना है ऐसी खबर भी मिली है। उत्तराखंड विधानसभा सत्र का आज तीसरा दिन है।

