भारतीय सेना में लेह लद्दाख सीमा पर तैनात उत्तरकाशी जिले की बड़कोट तहसील के लाल श्रवण चौहान की अचानक तबीयत बिगड़ने से देहांत हो गया। श्रवण के निधन की सूचना से गांव सहित क्षेत्र में शोक की लहर है। श्रवण कुमार चौहान पुत्र शूरवीर चौहान भारतीय सेना की 14वीं बटालियन में लेह लद्दाख सीमा पर तैनात थे। सेना ने उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के दौरान श्रवण का देहांत हो गया। श्रवण का पार्थिव शरीर आज सुबह चंडीगढ़ पहुंचाया गया है। चंडीगढ़ से भारतीय सेना एंबुलेंस के माध्यम सेसड़क मार्ग से मृतक जवान का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव सरनौल पहुंचाया जाएगा। जिला पंचायत सदस्य आनंद सिंह राणा ने बताया कि श्रवण चौहान पांच भाई बहनों में से चौथे नंबर के थे। इनका एक बड़ा और दूसरा छोटा भाई भी सेना में भर्ती है। लेह लद्दाख में उत्तराखंड की विधानसभा यमुनोत्री के ग्राम सरनौल निवासी जवान श्रवण चौहान बलिदान हुए हैं। सीएम धामी ने ट्वीट कर जवान के बलिदान होने पर शोक जताया।
Related Posts
गृह मंत्री अमित शाह पहुंचे सौरभ गांगुली के घर,ममता ने कहा-हमे भी खिलाएं मिष्ठी दही
आज गृह मंत्री अमित शाह बंगाल दौरे पर थे। जहाँ वो भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष सौरव गांगुली से…
चम्पावत इलेक्शन : चुनाव से एक दिन पहले बाइक सवारी पर सीएम धामी
खटीमा : सीएम धामी चंपावत उपचुनाव के लिए पूरे जोश के साथ मैदान में उतरे हैं। आपको बतादें कि सीएम पुष्कर…
तालाब में डूबकर चार बालिकाओं की मौत, पसरा मातम, सीएम ने जताया शोक
बहराइच के नवाबगंज थाना क्षेत्र के सतीजोर गांव में स्थित तालाब में डूबकर चार बालिकाओं की मौत हुई है। इससे…

