उत्तराखंड में नैनबाग क्षेत्र के चिलामू गांव निवासी व प्रदेश सरकार में पूर्व खेल राज्य मंत्री रहे नारायण सिंह राणा के छोटे पुत्र सुभाष राणा को द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। सम्मान के रूप में उन्हें 15 लाख रुपये की धनराशि के साथ ही प्रशस्तिपत्र दिया जाएगा। पूर्व खेल राज्य मंत्री को भी प्रदेश सरकार ने निशानेबाजी में मुख्य प्रशिक्षक की भूमिका निभाने पर द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित किया था। इस उपलब्धि के लिए भारत सरकार के खेल मंत्रालय ने वर्ष 2020 में उन्हें भी द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित किया था। सुभाष राणा भी देश में पैरा शूटिंग टीम के कोच रहे हैं।खेल मंत्रालय 17 जनवरी को उन्हें द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित करेगा।
उत्तराखंड का मान बढ़ा ,शूटिंग कोच सुभाष राणा द्रोणाचार्य को दिया जाएगा पुरस्कार

