उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन आज से,जानिए पूरी प्रक्रिया

देहरादून : विधानसभा चुनाव पास हैं जिसके मद्देनज़र आज से उत्तराखंड में नामांकन शुरू होने जा रहे हैं। प्रदेश में चुनाव आयोग की तैयारियां अच्छे से होना शुरू  किया जा चुका है। कोविड संक्रमण की वजह से पहली बार ऑफलाइन के साथ ही ऑनलाइन नामांकन की सुविधा भी दी जा रही है। जबकि, ऑनलाइन नामांकन पत्र भरने वालों को भी ऑफलाइन उसका प्रिंट जमा करना होगा। 
चुनाव आयोग के नोटिफिकेशन की मानें तो, आज शुक्रवार से उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव के नामांकन का भी श्रीगणेश हो गया है। 

प्रत्याशी 28 जनवरी तक नामांकन कर सकेंगे। इसके बाद 29 जनवरी को नामांकन की छंटनी होगी। 31 जनवरी तक नाम वापस ले सकते हैं। इसके बाद प्रत्याशियों की अंतिम सूची प्रकाशित कर दी जाएगी। इस बार नामांकन की प्रक्रिया ऑफलाइन के साथ ऑनलाइन भी होगी। इसके लिए चुनाव आयोग ने सुविधा पोर्टल को भी शुरू किया गया है। इस पोर्टल के माध्यम से प्रत्याशी अपने फॉर्म डाउनलोड कर सकता है, भर सकता है, शुल्क जमा करा सकता है।

नामांकन के नियम –आज उत्तराखंड में प्रत्याशियों को ऑनलाइन नामांकन, शपथ पत्र, जमानत राशि, मतदाता प्रमाण पत्र लेने की सुविधा दे दी गई है। 
नामांकन जमा कराते वक्त प्रत्याशी के साथ केवल दो लोग ही भीतर जा सकेंगे।,नामांकन में आने वाले प्रत्याशी अधिकतम दो वाहनों से ही नामांकन के लिए आ सकेगा। भारी भरकम जुलूस की अनुमति नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *