नोएडा : नगर निकाय चुनाव के पहले चरण में आज गुरूवार को 37 जिलों में वोट डल रहे हैं। इस चरण में कुल 7592 पदों के लिए चुनावी रण में उतरे 44226 उम्मीदवारों का भाग्य ईवीएम में बंद होगा। मतदान सुबह से जारी है। बूथों पर सुबह से ही मतदाताओं की लाइनें लगीं हैं।
मतदान की झलक –नगर निगम में 11.30 फीसदी मतदान
नगर पालिका 13.07 फीसदी मतदान
नगर पंचायत 11.91 मतदान
जौनपुर जिले के सभी नगर निकायों में सुबह 7:00 बजे से मतदान शुरू हो गए हैं। सुबह 9:00 बजे तक की रिपोर्ट के मुताबिक़, जिले के सभी 12 नगर निकायों में कुल मिलाकर औसतन 8. 51 फ़ीसदी मतदान हुआ है। अधिक मतदान अभी तक मछलीशहर नगर पंचायत क्षेत्र में करीब 11 फ़ीसदी ही हुआ है। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने लखनऊ में मतदान किया। मतदान के बाद राजनाथ सिंह ने जनता से मतदान की अपील की।
लखनऊ में रक्षामंत्री ने डाला वोट,पढ़े अब तक का मतदान

